हाफिज सईद का भारत के खिलाफ अभियान, बच्चों को थमा रहा बंदूक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 05:32 PM

hafiz saeed s campaign against india pistol gun

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। हाफिज सईद भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए अब बच्चों का सहारा ले रहा है। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जमात उद दावा का मुखिया भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए अब बच्चों को मानव ढाल...

नई दिल्ली: मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद भारत के खिलाफ नई साजिश रच रहा है। हाफिज सईद भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए अब बच्चों का सहारा ले रहा है।

पाकिस्तान में आतंकी संगठन जमात उद दावा का मुखिया भारत के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए अब बच्चों को मानव ढाल बना रहा है। 

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित एक जुलूस के दौरान जेयूडी नेता सदाकत ने अपने छोटे से नाबालिग बेटे को हाथ में बंदूक देकर भारत के खिलाफ जहर घोलने की कोशिश की है। तस्वीर में बच्चे की उम्र 10-12 साल से ज्यादा नहीं लग रही है।

प्रदर्शनकारी एक बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर लिखा था कि कश्मीर पाकिस्तान का अभिन्न हिस्सा है और कश्मीर को आजाद कराने के लिए समर्थन जारी रहेगा।बता दें कि जेयूडी दक्षिण एशिया में सबसे बड़े और इस्लामिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का चैरिटी विंग है।

यह संगठन भारत और अमेरिका के खिलाफ जिहाद फैलाने के लिए पाकिस्तान और कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से बच्चों को संगठनों में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, जेयूडी पाकिस्तान में कश्मीर की आजादी के नाम पर बच्चों के ब्रेन वॉश के लिए कई मदरसों और इस्लामिक संगठनों को चला रहा है। साथ ही भारत और अमेरिका के खिलाफ बच्चों को मानव ढाल बना रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!