Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 05:18 PM
राजस्थान के राजसमंद से बेरहम बाप का एक वीडियो सामने आया है। जिसने यह सोचने पर मजूबर कर दिया कि एक बाप अपने बच्चों पर इस तरह का जुर्म कैसे कर सकता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को काबू कर लिया हैै...
नेशनल डेस्क: राजस्थान के राजसमंद जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने दो बच्चों की पिटाई का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों का चाचा है। देवगढ़ थाना पुलिस ने आज बताया कि घटना का वीडियो बनाने वाले बन्ना सिंह को कल रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस बच्चों पर बेरहमी करने वाले पिता चैन सिंह और बन्ना सिंह से पूछताछ कर रही है।
बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार
मामला राजसमंद जिले में देवगढ़ थाना क्षेत्र के फुतिया का तट गांव का है जहां एक बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने पांच साल के बेटे की बेरहमी से पीटा और बाद में उसे रस्सी से लटका दिया। इसके बाद उसने अपनी 3 साल की बेटी की भी पिटाई की। बेरहम बाप को अपने बच्चों की चीख-पुकार सुनकर भी उन पर दया नहीं आई। बच्चों का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने घर के आंगन में खेलते हुए वहां शौच कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद चिल्ड्रन वेलफेयर कमेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय चैन सिंह के रूप में की गई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह बच्चे की पिटाई सिर्फ इसलिए कर रहा था क्योंकि उसने अपने कपड़े को मिट्टी से गंदा किया था। आरोपी के परिवार वालों ने बताया कि वह पहले भी कई बार इसी तरह से अपने बच्चों की पिटाई कर चुका है।