हरीश रावत भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं: भाजपा नेता

Edited By ,Updated: 24 Aug, 2016 11:09 PM

harish rawat are encouraging corruption bjp leader

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर ‘भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने’ का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कहा कि इस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ..

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर ‘भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने’ का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज कहा कि इस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।  

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी सहित राज्य भाजपा नेताओं ने आज एक सवांददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसमें बलूनी ने आरोप जगाया कि राज्य में ‘हरदा टैक्स’ लगाया गया है क्योंकि रावत कथित तौर पर वो रकम वसूलना चाहते हैं जो हालिया राजनीतिक संकट के दौरान विधायकों का समर्थन हासिल करने पर खर्च हुई थी।  

उन्होंने कहा कि राज्य में कई लोग रावत को ‘हरदा’ के नाम से पुकारते हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए रमेश पोखरियाल ने कहा,‘‘रावत की कारगुजारियों का दिल्ली के साथ संबंध है।...यह रावत के प्रति सोनिया और राहुल के अपार स्नेह को दिखाता है। सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए।’’ 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!