Independence day special- 71 साल से यहां आधी रात को फहराया जाता है तिरंगा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 04:22 PM

here purnia flag hoisting at midnight

जहां पूरे देश में तिरंगा स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त को फहराया जाता है। वहीं बिहार के पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस पर आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है।

पटनाः जहां पूरे देश में तिरंगा स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त को फहराया जाता है। वहीं बिहार के पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस पर आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, यह परंपरा पिछले 71 सालों से चली आ रही है जो आज भी जारी है। दरअसल,14 अगस्त 1947 की आधी रात को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्र को संबोधित किया था। उस समय पूर्णिया के भट्ठा बाजार के चौक पर लोग रेडियो पर समारोह का प्रसारण सुन रहे थे।

स्वत्रंता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह भी वहीं मौजूद थे उन्होंने उसी समय तिरंगा फहराया था। तभी से भट्ठा बाजार के चौक पर स्वतंत्रता दिवस पर आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है। वहां के रहने वाले लोगों के मुताबिक पिछले 71 वर्षों से 15 अगस्त को रात 12.01 मिनट पर रामाश्रय प्रसाद सिंह के पोते बिपुल प्रसाद सिंह तिरंगा फहराते हैं. राष्ट्रगान होता है। भारत माता की जय के नारे लगते हैं और लोगों को जलेबी खिलाई जाती है. बाघा बॉर्डर पर भी आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है। यानी पूर्णिया देश का ऐसा दूसरा स्थान है, जहां आधी रात को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!