Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Sep, 2017 11:24 AM
साध्वी यौन शोषण मामले में जेल में बंद सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम के लिए सबसे ऊपर उसकी खासमखास हनीप्रीत थी। जेल में जाने के बाद भी राम रहीम हनीप्रीत को अपने साथ रखना चाहता था और इसके लिए उसने अर्जी भी दी थी।
नई दिल्ली: साध्वी यौन शोषण मामले में जेल में बंद सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम के लिए सबसे ऊपर उसकी खासमखास हनीप्रीत थी। जेल में जाने के बाद भी राम रहीम हनीप्रीत को अपने साथ रखना चाहता था और इसके लिए उसने अर्जी भी दी थी। बहरहाल हनीप्रीत अभी लापता है और पुलिस तक को उसका सुराग नहीं है। वहीं राम रहीम और उसकी मुंहबोली बेटी के संबंधों को लेकर हनीप्रीत का पहला पति विश्वास गुप्ता सामने आया और दोनों के रिश्तों पर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। इससे इतर एक और चश्मदीद सामने आया है जिसने हनीप्रीत को लेकर हैरान कर देने वाली बात बताई। राम रहीम के ड्राइवर रहा खट्टा सिंह का बेटा गुरदास सिंह हनीप्रीत और राम रहीम के रिश्ते का एक अहम चश्मदीद है।
शादी के फौरन बाद हनीप्रीत को बुलाया लिया था गुफा में
गुरदास की मानें तो राम रहीम की हनीप्रीत पर नजर अच्छी नहीं थी। हालांकि हनीप्रीत की शादी राम रहीम ने करवाई और शादी के फौरन बाद एक रात उसको अपनी गुफा में बुला लिया। उस रात गुरदास और उसका कजन गुफा के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। तब उसे पहली बार शक हुआ कि राम रहीम हनीप्रीत के साथ कुछ गलत करने जा रहा है और वही हुआ। अगली सुबह हनीप्रीत गुफा से रोते हुए बाहर निकली। तब उसके दादा डेरे के खजांची हुआ करते थे। हनीप्रीत सीधे अपने दादा के पास गई। पोती की ऐसी हालत देखकर उसके दादा ने डेरे में काफी हंगामा किया और राम रहीम के खिलाफ खुलकर बोलने लगे लेकिन तब उन्हें हथियारों के दम पर चुप करा दिया गया।