दिग्गज भारतीय चित्रकारों की पेंटिंग्स लंदन में होंगी नीलाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 11:24 AM

husain  raza and tyeb paintings will auction in london

लंदन में तैयब मेहता, मकबूल फिदा हुसैन, भूपेन खखर, सैयद हैदर रजा और जहांगीर सबवाला जैसे दिग्गज भारतीय चित्रकारों की पेंटिंग्स नीलाम की जाएंगी...

लंदनः लंदन में तैयब मेहता, मकबूल फिदा हुसैन, भूपेन खखर, सैयद हैदर रजा और जहांगीर सबवाला जैसे दिग्गज भारतीय चित्रकारों की पेंटिंग्स नीलाम की जाएंगी। इसमें मेहता की 1978 की एक कलाकृति 7.51 करोड़ से 12.51 करोड़ रुपए में बिकने का अनुमान है। उन्होंने यह पेंटिंग दिल्ली प्रवास दौरान बनाई थी।
PunjabKesari
नीलामी घर सूदबी की ‘आधुनिक और समकालीन दक्षिण एशियाई कला बिक्री’ में इन कलाकृतियों की बोली लगाई जाएगी। इसमें दिग्गज भारतीय चित्रकारों की पेंटिंग का बड़ा संग्रह बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसके साथ ही 20वीं सदी के शुरुआती वर्षों में मुंबई को दर्शाने वाली वाटर कलर से बनी एक कलाकृति की भी नीलामी की जाएगी। भारतीय और दक्षिण एशिया कला की अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख यामिनी मेहता ने कहा, ‘यह कलाकृतियों का शानदार संग्रह है जिसे हम बाजार में पेश करने को लेकर उत्साहित हैं।’

बिक्री के लिए भूपेन की दो कलाकृतियां ‘हावर्ड हॉजकिन्स हाउस ऑन हैंड पेंटेंड कुशन’ और एक अनाम पेंटिंग भी रखी जाएगी। इनमें से पहली पेंटिंग 83.46 लाख से लेकर 1.25 करोड़ रुपए में बिकने का अनुमान है। इसके अलावा मनजीत बावा की एक अनाम पेंटिंग 2.92 करोड़ से 4.17 करोड़ में बिकने का आकलन है। इसे उन्होंने 1997 में बनाया था। जबकि एमएफ हुसैन की 1950 की एक कलाकृति 83.46 लाख से 1.25 करोड़ रुपए में बिकने का अनुमान है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!