Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Nov, 2017 05:07 PM
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके अंदर लालू का खून है। कोई उनका हाथ काट दे या...
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उनके अंदर लालू का खून है। कोई उनका हाथ काट दे या गला वह किसी से डरने वाले नहीं हैं।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार चीफ मनिस्टर नहीं चीट मनिस्टर हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि लालू जी का जीवन संघर्षों से भरा है वहीं नीतीश जी का जीवन साजिशों से भरा है। नीतीश जी ठगी के महारथी है।