बिहार में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में हुई वृद्धि : लोजपा

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2017 04:56 PM

in bihar  the increase in the incidence of female oppression  ljp

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिला सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप...

समस्तीपुर : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महिला सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार में महिला उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

सिन्हा ने जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और बढ़ते अपराध के खिलाफ राज्यव्यापी आन्दोलन चलाया जाएगा। उन्होने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के नाम पर महिलाओं को ठग रहे हंै जबकि बिहार में महिला उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

उन्होने कहा कि नीतीश सरकार की विफलताओं के खिलाफ संगठन द्वारा जिला मुख्यालयों पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद आगामी 08 अप्रैल को पटना मे लोजपा महिला सेल का राज्य सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। लोजपा नेता ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कमिटी भी बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस बूथ स्तर कमेटी के माध्यम से जन समस्याओं को उजागर कर आन्दोलन किया जाएगा। सम्मेलन को लोजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मधुबाला सिन्हा और जिलाध्यक्ष रीता पासवान समेत अन्य पार्टी नेताओं ने भी संबोधित किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!