इनकम टैक्स की रेड को बंसल ने बताया अफवाह, मीडिया का लगा हुजूम

Edited By ,Updated: 15 Nov, 2016 11:07 PM

income tax raid rumor bansal

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के घर इंकम टैक्स की रेड की अफवाह जैसे ही शहर में फैली, सारा मीडिया उनके घर जा पहुंचा। खुद बंसल भी हैरान थे कि यह खबर कहां से आई। उन्होंने घर पहुंचे मीडिया वालों से कहा कि उन्हें भी मीडिया से ही पता चला कि उनके घर रेड...

चंडीगढ़, (राय): पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के घर इंकम टैक्स की रेड की अफवाह जैसे ही शहर में फैली, सारा मीडिया उनके घर जा पहुंचा। खुद बंसल भी हैरान थे कि यह खबर कहां से आई। उन्होंने घर पहुंचे मीडिया वालों से कहा कि उन्हें भी मीडिया से ही पता चला कि उनके घर रेड पड़ी है और घर से करोड़ों रुपए मिले हैं। बंसल ने  बताया कि उन्हें भी मीडिया वालों से ही पता चला कि एक टी.वी. चैनल पर यह खबर चल रही है, मैंने तो वो देखी भी नहीं है। एक प्रश्न के उत्तर में बंसल ने कहा कि चुनावी माहौल है और यह विरोधी पार्टियों द्वारा फैलाया गया भ्रम है।

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए बंसल ने कहा कि यह सब भाजपा के तरीके हैं, कोई भी बात फैला देनी। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात है तो में किसी भी एजैंसी का वैलकम करता हूं वो आए मैं पूरी तरह से सहयोग दूंगा। कानून के तहत कोई बात करनी है तो उनका स्वागत है। मेरे पास छिपाने जैसा कुछ नहीं है। एक प्रश्न के उत्तर में बंसल ने कहा कि मुझे बदनाम करने की सोची है तो उनको यह महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यह चीप सोच और बेवकूफाना हरकत है। भाजपा द्वारा धड़ाधड़ किए जा रहे उद्घाटनों पर बंसल ने कहा कि निगम का असैंबली हॉल का उद्घाटन कर दिया गया जबकि अभी उसका काम बाकी है अभी उसको पूरा होने में महीनों लग जाएंगे।

लोगों को बेफकूफ बनाया जा यह है। लोगों का पैसा इन उद्घाटनों पर खर्चा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और वो ही इनको चुनाव में जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मैजोर्टी से निगम चुनाव जीतेगी। 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!