पॉल क्रूगमैन ने कहा बढ़ती बेरोजगारी भारत के ग्रोथ मॉडल के लिए खतरा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 04:57 AM

increasing unemployment threatens india s growth paul krugman

भारत में आने वाले समय में बढ़ती बेरोजगारी एक समस्या हो सकती है। अमेरिका के एक बड़े अर्थशास्त्री पॉल क्रूगमैन ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा आने वाले समय में बढ़ती बेरोजगारी भारत की ग्रोथ में बड़ी रुकावट बन सकती है।

नेशनल डेस्कः भारत में आने वाले समय में बढ़ती बेरोजगारी एक समस्या हो सकती है। अमेरिका के एक बड़े अर्थशास्त्री पॉल क्रूगमैन ने अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा आने वाले समय में बढ़ती बेरोजगारी भारत की ग्रोथ में बड़ी रुकावट बन सकती है। उन्होंने कहा कि अगर भारत में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी न दिखी तो ऐसा हो सकता है।

भारत को आर्टिफिशिय इंटेलीजेंसी से सावधान रहना होगा
पॉल क्रूगमैन ने कहा कि यहां एक अवधारणा है जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहा जाता है। उससे भारत को सावधान रहना चाहिए। भविष्य में निदान भारत में एक डॉक्टर से आउटसोर्स किया जा सकता है। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित फर्म की ओर जाने की संभावना है। इस प्रकार की चीजें भारतीय सेवा क्षेत्र में चिंता का सबब हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि जापान अब महाशक्ति नहीं रहा है क्योंकि इसकी कार्यशील में गिरावट आई है। चीन की स्थिति भी कुछ ऐसी ही मालूम होती है। एशिया में भारत इसकी अगुआई कर सकता है, इसके लिए उसे मैन्युफैक्चर सेक्टर को और मजबूत करना होगा।

भारत को नौकरियों का सृजन करना होगा
पॉल ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र की कमजोरी भारत के खिलाफ काम कर सकती है क्योंकि जनसांख्यिकी में अनुमानित वृद्धि को बनाए रखने के लिए आवश्यक काम की उपलब्धता नहीं है। भारत को लोगों के लिए नोकरियां पैदा करनी होगीं। भारत में वृद्धिदर की कहानी कुछ और है। यहां सेवाओं में विकास दर जिसे विश्व में कहीं और नहीं देखा जा रहा है और सेवाओं में वेश्वीकरण अभी शुरू हुई है। सेवा व्यापार क्षेत्र में वेश्वीकरण की एक विशाल क्षमता है। यही कारण है कि भारत में प्रगति की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भारत की ग्रोथ की कहानी अविश्वसनीय है लेकिन भारत विश्व का ध्यान अपनी तरफ नहीं खींचा पाया है। वहीं चीन ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व ने भारत पर वह ध्यान नहीं दिया जो देना चाहिए था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!