हथियार खरीदने में टॉप लिस्ट में भारत, चीन पाकिस्तान को करता है ज्यादा सप्लाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 10:21 AM

india in top list to buy weapons

भारत भले ही रक्षा उद्योग विकसित न कर पाया हो लेकिन वह दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बना हुआ है। 2013-17 के बीच में दुनियाभर में आयात किए गए हथियारों में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है। इंटरनैशनल आर्म्स ट्रांसफर्स ने हाल ही में एक...

नई दिल्लीः भारत भले ही रक्षा उद्योग विकसित न कर पाया हो लेकिन वह दुनिया का सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश बना हुआ है। 2013-17 के बीच में दुनियाभर में आयात किए गए हथियारों में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है। इंटरनैशनल आर्म्स ट्रांसफर्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2008 से 2013 की तुलना में भारत में 2013 से 2017 तक में 24 फीसदी अधिक हथियार खरीदे गए। इसके आधार पर हथियारों की खरीद में 24 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई है।

हथियार खरीदने में ये भी टॉप लिस्ट में
भारत के बाद इस लिस्ट में सऊदी अरब, मिस्त्र, यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अल्जीरिया, इराक, पाकिस्तान और इंडोनेशिया हैं।

रूस और इजरायल से खरीदे सबसे ज्यादा हथियार
भारत ने 2013 से 17 के बीच सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे। इसके बाद 15 फीसदी हथियार अमेरिका और 11 फीसदी इजरायल से खरीदे गए।  एशिया में चीन के दबदबे को कम करने के लिए अमेरिका भारत के साथ दे रहा है। जिसका नतीजा है कि 2008 से 2012 की तुलना में 2013 से 2017 तक में भारत ने अमेरिका से काफी अधिक मात्रा में हथियार खरीदे हैं। इस दौरान अमेरिका से भारत के हथियारों की खरीद में लगभग 557 फीसदी की बढ़ौतरी हुई है। हथियार निर्यातक देशों में अमेरिका, रूस, फ्रांस और जर्मनी के बाद चीन पांचवे स्थान पर है। चीन सबसे ज्यादा हथियार पाकिस्तान को बेचता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!