Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 01:35 AM
तकनीकी गड़बड़ी के कारण वॉट्सऐप डाउन हो गया है। करीब एक घंटे बंद रहने के बाद फिर से सर्विस में आया। वॉट्सऐप डाउन रहने के दौरान ना तो मेसेज सेंड हो रहे थे और ना ही रिसिव। वॉट्सऐप सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में डाउन हुआ। भारत में वीरवार...
नई दिल्ली: तकनीकी गड़बड़ी के कारण वॉट्सऐप डाउन हो गया है। करीब एक घंटे बंद रहने के बाद फिर से सर्विस में आया। वॉट्सऐप डाउन रहने के दौरान ना तो मेसेज सेंड हो रहे थे और ना ही रिसिव। वॉट्सऐप सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में डाउन हुआ।
भारत में वीरवार रात करीब 11.45 मिनट पर वॉट्सएप डाउन हुआ, जिससे ना मैसेज सेंड हुए और ना ही रिसिव। वॉट्सऐप भारत के अलावा इटली, चिली, रोमानिया, मैक्सिको, रूस, स्पेन, ब्राजील, फ्रांस, अमेरिका, हॉलैंड, अर्जेंटीना और जर्मनी समेत कई देशों में वॉट्सऐप करीब एक घंटे के लिए ठप हो गया।