मिशन परमाणु पनडुब्बी, चीन को टक्कर देने के लिए बढ़ेगी नौसेना की ताकत: लांबा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 04:26 PM

india is making 6 nuclear submarines for sea power lamba

चीन की आक्रामक गतिविधियों के मद्देनजर भारत ने अपने नौसैनिक बेड़े को अत्याधुनिक बनाने तथा परमाणु शक्ति से लैस करने के लिए छह और परमाणु पनडुब्बी बनाने का महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने आज यहां वार्षिक संंवाददाता...

नई दिल्लीः चीन की आक्रामक गतिविधियों के मद्देनजर भारत ने अपने नौसैनिक बेड़े को अत्याधुनिक बनाने तथा परमाणु शक्ति से लैस करने के लिए छह और परमाणु पनडुब्बी बनाने का महत्वाकांक्षी मिशन शुरू किया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने आज यहां वार्षिक संंवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र में पारंपरिक और गैर पारंपरिक चुनौतियों को देखते हुए स्थिति पर निरंतर नजर बनाए रखने तथा उससे निपटने के कदम उठाए जाने की जरूरत है।

भारतीय युद्धपोत हिन्द महासागर में आने-जाने के अदन की खाड़ी से लेकर मलक्का जल डमरू मध्य और सुंडा तथा लुंबोक जल डमरू मध्य तक के सभी रास्तों पर 24 घंटे नजर बनाये रखते हैं। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को देखते हुए समुद्र की गहराईयों से मार करने की नौसेना की क्षमता बढ़ाने के लिए भारत ने 6 और परमाणु पनडुब्बी बनाने की परियोजना शुरू कर दी है। एडमिरल लांबा ने कहा कि हमने 6 परमाणु पनडुब्बी बनाने की परियोजना शुरू कर दी है हालाकि मैं इसके बारे में और जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

एडमिरल लांबा ने कहा कि वह आश्वस्त करना चाहते हैं कि नौसेना देश के समुद्री हितों की रक्षा करने तथा समुद्री क्षेत्रों में नौवहन के अनुकूल माहौल बनाए रखने के लिए हर समय पूरी तरह तैयार है। भारतीय नौसेना के पास अभी दो परमाणु पनडुब्बी देश में ही बनी अरिहंत तथा रूस से लीज पर ली गई चक्र हैं। छह और परमाणु पनडुब्बी बनाने का काम नौसेना के पनडुब्बी बेड़े की इस साल मनायी जा रही स्वर्ण जयंती के दौरान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी नौसेना के लिए विभिन्न श्रेणी के 34 जलपोत बनाए जा रहे हैं और गौरव की बात यह है कि ये सभी भारतीय शिपयार्डों में बन रहे हैं। स्वदेशी विमानवाहक पोत का काम भी तेजी से चल रहा है और इसके वर्ष 2020 तक नौसेना के बेडे में शामिल होने की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!