भारत ने पाकिस्तान को 12वां नोट वर्बेल जारी किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 12:38 AM

india issued 12th note verbale to pakistan

भारत ने शनिवार को इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान को एक ‘नोट वर्बेल’ (राजनयिक संवाद) जारी किया। उच्चायोग के कर्मचारियों को वहां डराने- धमकाने और परेशान करने पर अपना विरोध जताने के लिए भारत ने यह राजनयिक नोट जारी किया है। तीन महीने से...

नई दिल्ली: भारत ने शनिवार को इस्लामाबाद में अपने उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान को एक ‘नोट वर्बेल’ (राजनयिक संवाद) जारी किया। उच्चायोग के कर्मचारियों को वहां डराने- धमकाने और परेशान करने पर अपना विरोध जताने के लिए भारत ने यह राजनयिक नोट जारी किया है। तीन महीने से भी कम समय की अवधि में यह 12 वीं बार है जब भारत ने इस तरह का राजनयिक नोट जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भेजे गए नोट में भारतीय उच्चायोग ने परेशान करने की दो घटनाओं-एक आज की घटना और दूसरी 15 मार्च की घटना का विशिष्ट तौर पर उल्लेख किया है। एक सूत्र ने बताया कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को डराने- धमकाने और परेशान करने के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए हमारे उच्चायोग द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक और नोट वर्बेल भेजा गया है।

सूत्र ने कहा कि इस मुद्दे पर इस साल भेजा गया यह 12 वां नोट वर्बेल है। इसमें दो घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है। सूत्र ने बताया कि आज की घटना में इस्लामाबाद के ब्लू एरिया में खरीददारी करने गए भारतीय मिशन के कुछ अधिकारियों का दो लोगों ने आक्रामकता से पीछा कर उन्हें परेशान किया व आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। सूत्र ने कहा, हमने पाकिस्तान सरकार से दोनों घटनाओं की जांच करने को कहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!