Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Oct, 2017 09:17 AM
अमेरिकी दौरे पर गए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने दीजिए, पता चल जाएगा लोग किसके साथ हैं। वित्तमंत्री ने साथ ही कहा कि जैसा नोटबंदी के बाद हुए यूपी विधानसभा चुनावों में जो हुआ हम सबने देखा। जेटली ने कहा कि भारत ने...
वाशिंगटन: अमेरिकी दौरे पर गए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने दीजिए, पता चल जाएगा लोग किसके साथ हैं। वित्तमंत्री ने साथ ही कहा कि जैसा नोटबंदी के बाद हुए यूपी विधानसभा चुनावों में जो हुआ हम सबने देखा।
नोटबंदी और GST से देश की अर्थव्यवस्था को होगा फायदा
जेटली ने कहा कि भारत ने सही समय पर संरचनात्मक सुधार किए हैं और इससे आने वाले समय में देश को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी सहित कुछ अहम सुधार देश की अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक फायदों के मद्देनजर किए गए और इसके फलस्वरूप भारत की विकास दर ऊंचाई की ओर जा रही है।
जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय पत्रकारों के एक समूह से कहा, ‘‘ऐसे समय में जब विश्व की विकास दर ढाई फीसदी के आसपास है, भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था है। यह सुधारों के लिए सही समय है। आपको चीजों को पटरी पर लाने के लिए मंदी का इंतजार नहीं करना पड़ा।’’ जेटली ने कहा, ‘‘मेरे ख्याल से संरचनात्मक सुधार के लिए यह सही समय है।’’ वित्त मंत्री ने नोटबंदी को भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताने वाले लोगों पर निशाना साधा।