जल्द आ रहा है देश का नया सुपर कंप्यूटर, करेगा ये काम

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2017 12:42 PM

india new supercomputer to be completed till june

तकनीक की दुनिया में भारत एक और मील का पत्थर पार करने के करीब है। इस साल जून में भारत का नया सुपर कम्प्यूटर बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली : तकनीक की दुनिया में भारत एक और मील का पत्थर पार करने के करीब है। इस साल जून में भारत का नया सुपर कम्प्यूटर बनकर तैयार होने की उम्मीद है। एक बार बनकर तैयार होने के बाद इस कम्प्यूटर की क्षमता 10 पेटाफ्लॉप होगी। आम जुबान में बात करें तो इस क्षमता के साथ यह सुपर कम्प्यूटर दुनिया के सबसे तेज लैपटॉप से करीब 10 लाख गुना तेजी से गणना कर पाएगा। माना जा रहा है कि इसे दुनिया के 10 सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर्स में जगह मिल सकती है। सरकार इस सुपर कम्प्यूटर पर करीब 450 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। फिलहाल इस मशीन की देखरेख पुणे के भारतीय उष्ण कटिबंधीय मौसम संस्थान और नोएडा नैशनल सैंटर फॉर मीडियम रेंज वैदर फोरकास्टिंग के जिम्मे है।

इस काम आएगा सुपर कम्प्यूटर
मानसून की सटीक चाल जानने के लिए वैज्ञानिकों को तेज गणना वाली मशीन की जरूरत होती है। यह कम्प्यूटर इस जरूरत को पूरा करेगा। अंतरिक्ष विज्ञान में भी सुपर कम्प्यूटर्स बड़े काम आते हैं। खासकर ब्रह्मांड की उत्पत्ति से जुड़े राज खोलने के लिए वैज्ञानिक ऐसी मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा डी.एन.ए. रिसर्च और प्रोटीन रिसर्च भी सुपर कम्प्यूटर्स की मदद से नए आयाम तक पहुंची हैं।

चीन में है सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर
भारत 90 के दशक से सुपर कम्प्यूटर बना रहा है। परम सीरीज का सुपर कम्प्यूटर एक वक्त में दुनिया के 10 सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर्स में शुमार था लेकिन हाल के कुछ सालों में यूरोपियन यूनियन, चीन, अमरीका और जापान ने इस क्षेत्र में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिलहाल दुनिया का सबसे तेज सुपर कम्प्यूटर चीन के पास है। जापानी वैज्ञानिक जल्द ही उसे मात देने की तैयारी में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!