कांग्रेस के इस सवाल से हिल गई BJP, लगाया ये बड़ा आरोप!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 04:29 PM

india nirmala sitharaman congress naresh agarwal

भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान के बीच हुए सौदे की गुप्त सूचनाओं को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद नें साझा करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने रक्षामंत्री के जवाब नहीं देने पर 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में अनियमितताएं बरतने का...

नई दिल्ली: भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान के बीच हुए सौदे की गुप्त सूचनाओं को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद नें साझा करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने रक्षामंत्री के जवाब नहीं देने पर 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने आज  #TheGreatRafaleMystery  हैशटैग से केंद्र से जवाब मांगा है। बता दें यह हैशटैग भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल लड़ाकू विमान पर जानकारी की मांग करते हुए प्रयोग किया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

जानें क्या है मामला
दरअसल, राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल की ओर से पूछे गए एक सवाल पर बवाल मच गया है। यह बवाल भारत और फ्रांस के साथ राफेल लड़ाकू विमान के जो सौदे हुए हैं वह दो देशों की सरकारों के बीच का समझौता सूचनाएं नहीं दिये जानें की कारण माना जा रहा है। वहीं नरेश अग्रवाल ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि 36 राफेल लड़ाकू विमान की समझौते पर केंद्र सरकार जवाब नहीं देना चाहती है। अग्रवाल आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने राजग की सरकार के दौरान राफेल जेट विमान के लिए यूपीए सरकार के पहले सौदे के मुकाबले ज्यादा कीमत दी है। 

कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि इस सौदे में पूर्व में 126 बहु भूमिका वाले लड़ाकू विमान (एमएमआरसीए) की खरीद के सौदे से ज्यादा कीमत अदा की गई है। साथ ही, पूर्व के सौदे में कई विमान भारत में तैयार करने की शर्ते भी शामिल थीं। 

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा
राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल की ओर से पूछे गए पर सवाल  सीतारमण ने सदन में लिखित जवाब दिया है। सीतारमण ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच राफेल विमान की खरीद को लेकर हुए अंतर-सरकार समझौता के अनुच्छेद 10 के अनुसार, 2008 में भारत और फ्रांस के बीच किए गए सुरक्षा समझौते के प्रावधान विमानों की खरीद। गुप्त सूचनाओं की सुरक्षा व सामग्री के आदान-प्रदान पर लागू हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!