चीन को सैन्य क्षमता दिखाने के लिए भारत समुद्र में उतारेगा दुनिया का सबसे खतरनाक ''जंगी बेड़ा''

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Aug, 2017 06:56 PM

india will launch in the sea destroyer ins calvary

डोकलाम पर चीन के साथ लगातार हो रही तनातनी का मुंहतोड़ जवाब देने की भारत ने तैयारी शुरू कर दी है।

नई दिल्ली: डोकलाम पर चीन के साथ लगातार हो रही तनातनी का मुंहतोड़ जवाब देने की भारत ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दुनिया के सबसे खतरनाक जंगीबेड़े में शुमार INS कलवरी को समुद्र में उतारने की तैयारी में जुट गया है। यह छुपकर दुश्मन पर हमला करने में सक्षम है।

जानकारों के अनुसार ये इतने गुपचुप तरीके से हमला करता है कि दुश्मन को भनक भी नहीं लगती है। इसी के चलते इसका नाम समुद्री मछली शार्क मछली 'कलवरी' के नाम पर रखा गया है।

भारत के समुद्री बेड़े में 15 पनडुब्बियां और चीन के बेड़े में 60 पनडुब्बियां शामिल हैं। चीन की समुद्री ताकत और हिंद महासागर में दिनोदिन बढ़ती दखलंदाजी के चलते भारत की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। लिहाजा भारत चीन से निपटने के लिए यह कदम उठाने जा रहा है।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि मई के महीने में चीन की युआन क्लास की जो डीजल पनडुब्बी हिंद महासागर में दाखिल हुई थी, जो अब भी वहां मौजूद है।

इससे पहले भारत ने 6 देशों (फ्रांस, जर्मनी, रूस, स्वीडन, स्पेन और जापान) के साथ मिलकर समंदर के अंदर सुरक्षा के लिए सबसे बड़े सौदे की पहल की थी। इस डील के तहत भारत में 70 हजार करोड़ के लागत से 6 एडवांस्ड स्टेल्थ पनडुब्बियां बनाई जाएंगी।

गौरतलब है कि चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच भारत ने अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए INS कलवरी पनडुब्बी को समुद्र में उतारने की योजना में हैं।  इससे पहले मई चीन ने भारतीय समुद्री क्षेत्र में पनडुब्बी तैनात कर दी है।

युआन क्लास की ये पारंपरिक डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी क्षेत्र में तैनात की जाने वाली 7वीं पनडुब्बी है। भारत की ओर से इस पनडुब्बी को हाल में भारतीय समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!