अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के चुनाव में जीता भारत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Dec, 2017 03:58 PM

india wins election to be in imo council for next 2 years

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के चुनाव में भारत को जीत मिली है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट जर्मनी (146) को मिले, वहीं 144 वोटों के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा। भारत अब अगले दो और सालों तक संगठन का सदस्य बना रहेगा...

लंदनः अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के चुनाव में भारत को जीत मिली है। चुनाव में सबसे ज्यादा वोट जर्मनी (146) को मिले, वहीं 144 वोटों के साथ भारत दूसरे नंबर पर रहा। भारत अब अगले दो और सालों तक संगठन का सदस्य बना रहेगा। 
 PunjabKesari
कुल 10 सदस्यों वाले इस संगठन का भारत 1959 से सदस्य है। फिलहाल जो चुनाव हुआ है वह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की एक काउंसिल के लिए हुआ है। वह काउंसिल कैटेगरी बी की है जिसके लिए पहली बार चुनाव हुआ है।

चुनाव के बाद यूके में मौजूद भारतीय हाई कमीशन ने खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया कि यह देश के लिए गर्व की बात है। बता दें कि नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद लंदन जाकर IMO के वार्षिक समारोह में हिस्सा लिया था और भारत के लिए सपोर्ट भी मांगा था।

IMO यूएन की ऐसी एजैंसी है जो नौवहन के बचाव और सुरक्षा पर नजर रखती हैं, यह भी देखती है कि जहाजों द्वारा ज्यादा प्रदूषण न किया जाए। भारत और जर्मनी के साथ ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, कनाडा, स्पेन, ब्राजील, स्वीडन, नीदरलैंड और यूएई इसके सदस्य हैं। ऑस्ट्रेलिया और यूएई इस संगठन के नए सदस्य हैं। इससे पहले तक बांग्लादेश और अर्जंटीना सदस्य हुआ करते थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!