भारत का बढ़ा कद, दुनिया में चौथी सबसे ताकतवर बनी भारतीय सेना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 12:16 PM

indian army fourth largest powerful in the world

दुनिया की सबसे ताकतवर 5 सेनाओं में भारतीय सेना भी शामिल हो गई है। ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में विश्व की सबसे ताकतवर सेना की सूची में शामिल 133 देशों में भारत चौथे नंबर पर है। सैन्य शक्ति के लिहाज से भारत के आगे सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन है...

नेशनल डेस्क: दुनिया की सबसे ताकतवर 5 सेनाओं में भारतीय सेना भी शामिल हो गई है। ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में विश्व की सबसे ताकतवर सेना की सूची में शामिल 133 देशों में भारत चौथे नंबर पर है। सैन्य शक्ति के लिहाज से भारत के आगे सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन है। वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में 13वें स्थान पर है।

अमेरिका पहले पायदान पर 
इस लिस्ट में अमेरिका टॉप पर जबकि रूस दूसरे और चीन तीसरे नंबर की ताकतवर सेना है। जीपीएफ रैंकिंग में यह भी कहा गया है कि चीन जिस रफ्तार से अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है उससे माना जा रहा है कि वो जल्द ही रूस को पछाड़कर दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा। इस लिस्ट में सैन्य संसाधन, प्राकृतिक संसाधन, उद्योग और भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध मानव संसाधन प्रमुख हैं। सूची में देशों की परमाणु ताकत को नहीं गिना गया है लेकिन परमाणु हथियारों की क्षमता को अंक जरूर दिए गए हैं। रक्षा बजट भी इस आकलन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

 चीन रक्षा बजट में भारत से आगे
जीएफपी की रिपोर्ट के अनुसार भारत सैनिक क्षमता के मामले में चीन से आगे है। भारत के पास कुल 42,07,250 सैनिक हैं जबकि चीन के पास केवल 37,12,500 जवान हैं। हालांकि चीन के पास 22,60,000 सक्रिय सैनिक हैं जबकि भारत के पास 13,62,500 सक्रिय सैनिकों की फौज है। भारत की रिजर्व बटालियन की शक्ति 28,44,750 है वहीं चीन की यह 14,52,500 है। वही रक्षा बजट के मामले में भारत चीन के कहीं पीछे  है। सूचकांक के मुताबिक भारत के रक्षा बजट से तीन गुना चीन सेना पर खर्च करता है। ग्लोबल फायरपावर की इस सूची को तैयार करने के लिए हर देश की सैन्य क्षमताओं को 50 अलग-अलग मानकों पर पर रखा जाता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!