सूडान में तैनात 50 भारतीय शांतिरक्षक संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 12:39 PM

indian peacekeepers in sudan awarded un medal

दक्षिण सूडान में तैनात 50 भारतीय शांतिरक्षकों को संघर्ष प्रभावित देश में नागरिकों की रक्षा करने और स्थायी शांति कायम करने में उनके पेशेवराना अंदाज और सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है...

खार्तूमः दक्षिण सूडान में तैनात 50 भारतीय शांतिरक्षकों को संघर्ष प्रभावित देश में नागरिकों की रक्षा करने और स्थायी शांति कायम करने में उनके पेशेवराना अंदाज और सेवा के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है। भारतीय शांति रक्षक दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) का हिस्सा हैं। वे दक्षिण सूडान के जोंगलेई क्षेत्र में बोर में भारतीय बटालियन में तैनात हैं। उन्हें हाल मेंUNMISS बल कमांडर जनरल फ्रैंक मुश्यो कमांजी ने हाल में पुरस्कार दिया था। 

उन्हें पुरस्कार देते हुए जनरल कमांजी ने समूचे क्षेत्र में गश्त लगाने और 2500 नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में उनके योगदान को स्वीकार किया। इन लोगों ने बोर में संयुक्त राष्ट्र असैन्य संरक्षण स्थल में पनाह मांगी है। जनरल कमांजी ने कहा, ‘मैं जोंगलेई में उनके आदेश को लागू करने में भारतीय बटालियन का उनके साहस और पेशेवराना अंदाज के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। जोंगलेई की स्थानीय सरकार ने भी भारतीय सैनिकों का शुक्रिया अदा किया।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!