Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 12:10 AM
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आई.एस. (इस्लामिक स्टेट) द्वारा कश्मीर घाटी में एक हमले को अंजाम दिए जाने के दावे की खबरों पर संज्ञान लिया है और सुरक्षा एजैंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। हमारी...
जम्मू: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन आई.एस. (इस्लामिक स्टेट) द्वारा कश्मीर घाटी में एक हमले को अंजाम दिए जाने के दावे की खबरों पर संज्ञान लिया है और सुरक्षा एजैंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। हमारी एजैंसियां इस मामले की तह तक जाएंगी।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में फौज को दी गई आजादी की वजह से आतंकियों को मारने में सफलता मिली है। घाटी में 3 दशक से चला आ रहा उग्रवाद अंतिम चरण में है। एडमाक समाचार एजैंसी के अनुसार जितेंद्र से आई.एस. की दुष्प्रचार इकाई के माध्यम से कश्मीर में पहले आतंकी हमले के दावे के बारे में पूछा गया था।