Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 06:52 PM
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 69 पर रविवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत तथा 16 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के चिचौली के गांव बोंदरी और पाटर के लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बांद्राभान एक जीप...
इटारसी :राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 69 पर रविवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत तथा 16 अन्य घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के चिचौली के गांव बोंदरी और पाटर के लोग कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए बांद्राभान एक जीप में सवार होकर आए थे।
स्नान के बाद जब ये लोग जीप से लौट रहे थे तभी इटारसी नेशनल हाइवे पर बालाजी वेयर हाउस के सामने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की जीप से टक्कर हो गई। दोनों वाहन तेज गति में थे। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को होशंगाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।