Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 03:08 AM
बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली प्रकृति भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) में युद्ध में भाग ले सकने वाली अधिकारी के तौर पर सीधा प्रवेश पाने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। आई.टी.बी. पी. युद्ध भूमिका के लिए महिला अधिकारियों की भर्ती करने वाला...
नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली प्रकृति भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आई.टी.बी.पी.) में युद्ध में भाग ले सकने वाली अधिकारी के तौर पर सीधा प्रवेश पाने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।
आई.टी.बी. पी. युद्ध भूमिका के लिए महिला अधिकारियों की भर्ती करने वाला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) का अंतिम बल है। सरकार ने सबसे पहले 2016 में महिलाओं को लड़ाकू (कांबैट) भूमिका के लिए शामिल करने की अनुमति दी थी। प्रकृति ने सी.ए.पी.एफ. में अधिकारियों की भर्ती के लिए उसी साल यू.पी.एस.सी. की परीक्षा अपने पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण कर ली थी।