जम्मू की बेटी ने दिखाया हुस्न का जादू: मिस इंडिया व्लर्ड में हासिल किया फस्र्ट रनर अप क स्थान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 04:32 PM

jammu  s daughter first runner up in femina miss india world

जम्मू की बेटी ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार यह सेहरा सना दुआ के सिर पर बंधा है।

जम्मू : जम्मू की बेटी ने एक बार फिर देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार यह सेहरा सना दुआ के सिर पर बंधा है। 54वें फेमिना मिस इंडिया 2017 की फस्र्ट रनर अप इस बार जम्मू की सना दुआ हैं। मिस इंडिया व्ल्र्ड हरियाणा की मनुषी चिल्लार हैं जबकि दूसरे नम्बर पर बिहार की  प्रियंका कुमार हैं। सना दुआ पेशे से वकील हैं और सैन्य परिवार से संबंध रखती हैं।


एक इंटरव्यू के दौरान सना ने एक वकील से मॉडल बनने के बारे में बताया और कहा कि उनके सिर पर जो ताज सजा है उसका श्रेय उनके परिवार और दोस्तों को जाता है। ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में इस वर्ष भारत के सभी राज्यों से सुन्दरियों ने भाग लिया। ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रतियोगिता के फाइनल में प्रतिभागियों ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किये हुए भारतीय परिधान पहने।

यह थे जज
इस बार के ब्यूटी पेजेंट शो के जज के रूप में नेहा धूपिया, वलूशा डिसूजा, दीपानीता शर्मा और पारवथी ओमानकुट्टन शामिल रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!