श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक तरफ से यातायात बहाल

Edited By ,Updated: 20 Mar, 2017 05:15 PM

jammu srinagar national highway open one sided for traffic

कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक तरफ से यातायात बहाल किया गया है जिसके तहत वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत दी गयी है।

श्रीनगर: कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोडऩे वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक तरफ से यातायात बहाल किया गया है जिसके तहत वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की इजाजत दी गयी है। इस बीच अधिकारियों ने सडक़ से बर्फ  हटाने का कार्य शुरू किया है। बर्फ  हटाने के कार्य को शोपियां से दक्षिण कश्मीर को जोडऩे वाली ऐतिहासिक मुगल रोड और जम्मू में पुंछ क्षेत्र तक चलाया गया है। ऐसी उम्मीद है कि अगर इस क्षेत्र में और बर्फबारी नहीं हुयी तो अगले दो सप्ताह में यह सडक़ लोगों के लिये खोल दी जायेगी।


हजारों की संख्या में यात्री वाहन और जरूरी वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक सुबह श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किये गये। यातायात पुलिस ने बताया कि अगले आदेश तक केवल एक तरफ से ही यातायात की अनुमति दी गयी है इसलिये केवल श्रीनगर से जम्मू की ओर ही वाहनों को जाने की इजाजत दी गयी है। किसी भी वाहन को दूसरी ओर से आने की इजाजत नहीं है। हालांकि सीमा सडक़ संगठन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्ग से बर्फ हटाने के काम में मुस्तैदी से लगा हुआ है।


यातायात अधिकारी ने बताया कि बीआरओ और विभिन्न जगहों पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों से इजाजत मिलने के बाद ही दोनों तरफ से यातायात शुरू हो पायेगा। गत छह जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद से ही राजमार्ग पर यातायात सेवा बुरी तरह प्रभावित है जिससे लोगों को जरूरी वस्तुओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!