JNU विवाद: FB टॉप ट्रेंड पर मुद्दा...करीब 20 लाख लोगों ने शेयर की विवादित वीडियो

Edited By ,Updated: 14 Feb, 2016 02:29 PM

jawaharlal nehru university facebook top trend

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) अफजल गुरु शहादत दिवस और देश विरोधी नारों के चलते विवादों में आने के बाद सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में चल रहा है।

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) अफजल गुरु शहादत दिवस और देश विरोधी नारों के चलते विवादों में आने के बाद सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में चल रहा है। फेसबुक के टॉप ट्रेंड में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष देशद्रोह में गिरफ्तार, तो दूसरा जेएनयू को बंद करना है। आपको बता दें कि फेसबुक पर करीब एक करोड़ यूजर्स इस विवाद से जुड़ी खबरों पर अपडेट हैं। वहीं दूसरी ओर करीब बीस लाख से अधिक ने इस मामले में विवादित वीडियो शेयर किए हैं। विवादित वीडियो की पाकिस्तान और कश्मीर में सबसे अधिक डिमांड है।

जेएनयू कंफेशन (फेसबुक पर छात्रों की कम्यूनिटी) पेज पर छात्रों ने विरोध दर्ज किया है। कंफेशन नंबर 1358 पर यूजर लिखते हैं कि मेरी दोस्त इंटरनेशनल स्टूडेंट है। कहती है कि भारतीय हॉस्टल में सामान गुम हो गया। आखिर किसने चुराया मेरा सामान और दोस्त। विदेशी मेहमान कह रही है कि आखिर वो अपने देश में क्या जवाब देगी कि उसका विश्वविद्यालय देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। मैं उम्मीद करती हूं कि छात्रसंघ इस मसले को सुलझा लेगा।

प्रो. राय डेनिल ने हरियाणा सीएम के ओएसडी जवाहर यादव के ट्वीट पर विवादित पलटवार किया है। डेनिल लिखते हैं कि जवाहर को तवायफों के साथ कामकाज का अच्छा अनुभव है, तभी तो उन्होंने लिख दिया कि तवायफे भी जिस्म बेचती हैं, देश नहीं। डेनिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उनके पास पैसा होगा, तभी तो वे उनकी ऊंची कीमत दे पाते हैं। क्योंकि वे बहुत महंगी होती हैं। तभी तो उन्होंने कह दिया कि जेएनयू में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं से बेहतर तो सेक्स वर्कर होती हैं।
 

डेनिल के इस कमंट पर ढेरों कमेंट भी आए हैं। यूजर्स का कहना है कि यादव ने गलत ट्वीट किया और बयान भी बदला पर विवादित मामले में शिक्षक को बीच में नहीं आना चाहिए। जेएनयू विवाद के बाद विवि छात्रों को फेसबुक पर नए दोस्त बनाने की अनुमति लेने की होड़ लग गई है। एबीवीपी छात्रों को सबसे अधिक नए दोस्त मिलें हैं, जो देशभर के विश्वविद्यालयों व कम्यूनिटी से जुड़े हुए हैं। टीवी, अखबारों में जेएनयू विवाद से जुड़ी खबरें आने के चलते देश के विभिन्न भागों से आने वाले छात्र बेहद परेशान हैं क्योंकि परिजन व दोस्त हर दूसरे मिनट उनकी खैर-खबर पूछ रहे हैं।

जेएनयू में करीब 30 से अधिक देशों के छात्र पढ़ते हैं। शुक्रवार को विवाद बढ़ने के बाद इन विदेशी छात्रों को उनके देश से लेकर दिल्ली में स्थित दूतावास से फोन आया कि यदि वे असहज महसूस कर रहे हैं, तो उनके वापस जाने का इंतजाम हो सकता है। विदेशी छात्र परेशान हैं, क्योंकि उनके घर वाले उनसे वापस लौटने की बात करने लगे हैं। वहीं छात्र उम्मीद लगा रहे हैं कि ये मामला जल्द से जल्द सुलध जाए।
 

आपको बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह छात्रों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद राहुल गांधी के साथ लौट रहे थे तो जेएनयू परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्त्ताओं ने उन पर शारीरिक रूप से हमला किया।  राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता शर्मा ने कहा कि एसपीजी को गांधी को एक वैकल्पिक वाहन में ले जाना पड़ा क्योंकि कथित हमलावरों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष का वाहन भी घेर लिया था।
 

उन्होंने दावा किया कि यह ‘‘हमला’’ विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन स्थल से कुछ दूरी पर हुआ और एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने ‘‘अंधेरे’’ का फायदा उठाया।  शर्मा ने कहा, ‘‘हमले के बाद मेरे बाएं कान से खून बह रहा था और मुझे कुछ चोटें भी लगीं।’’  उन्होंने कहा कि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी को भी हमलावरों ने ‘‘पीछे से धक्का दिया।’’

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!