Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Dec, 2017 07:18 PM
बिहार की सियासत में सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर करारा तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की समीक्षा यात्रा पर बोलने वाले लोगों का राजनीति में कोई भविष्य नहीं बचा...
पटना: बिहार की सियासत में सत्तापक्ष-विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर करारा तंज कसते हुए कहा कि दूसरों की समीक्षा यात्रा पर बोलने वाले लोगों का राजनीति में कोई भविष्य नहीं बचा है।
प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। नीतीश कुमार का काम ही उनकी सबसे बड़ी पहचान हैं। उन्होंने कहा कि सीएम का हर कदम राज्य की भलाई के लिए होता है। उन्होंने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेनामी संपत्ति अर्जित करने के लिए सत्ता का उपयोग करने वाले लोग विकास की बात को नहीं समझेंगे।
जदयू नेता संजय सिंह का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकास का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं हैं। उन्होंने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि दूसरों के विकास कार्यों पर सवाल उठाने से पहले यह बताएं कि उनके पिता लालू प्रसाद के कार्यकाल में कितना विकास हुआ था।