जदयू प्रवक्ता का तंज, कहा- भ्रष्टाचारी परिवार से बिहार को मिला छुटकारा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 05:05 PM

jdu spoksman targets on lalu family

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस साल में बिहार को एक बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। वह उपलब्धि यह है कि भ्रष्टाचार में लिप्त परिवार से राज्य को छुटकारा मिल गया। संजय सिंह ने...

पटना: जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस साल में बिहार को एक बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। वह उपलब्धि यह है कि भ्रष्टाचार में लिप्त परिवार से राज्य को छुटकारा मिल गया।

संजय सिंह ने कहा कि पूरा लालू परिवार नीतीश कुमार की छवि को खराब करना चाहता है लेकिन नीतीश कुमार ने समय रहते लालू परिवार को सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए सत्ता में आए हैं।

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शराबबंदी कर राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया था। अब नीतीश कुमार ने दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने ऐलान किया है कि कोई भी दहेज लेने वाली शादी में शामिल नहीं होगा। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर भी रोक लगा दी है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!