Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Jul, 2017 03:30 PM
आपने दुल्हन को कार में या फिर पालकी में बैठे ताे देखा होगा। मगर किसी दुल्हन को अपने दूल्हे के कंधे पर सवार शायद ही कभी देखा हो।
नई दिल्लीः आपने दुल्हन को कार में या फिर पालकी में बैठे ताे देखा होगा। मगर किसी दुल्हन को अपने दूल्हे के कंधे पर सवार शायद ही कभी देखा हो। झारखंड के चाकुलिया में ऐसा ही नजारा देखने काे मिला है, जहां एक दूल्हे के अरमानाें पर बारिश ने पानी फेर दिया। दरअसल, यहां 2 दिन से हाे रही बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। दूल्हा पवन नमाता शादी के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन काे घर ले जाने के लिए उत्सुक था। गाड़ी अाई और दाेनाें रिश्तेदाराें के साथ घर के लिए निकल पड़े। लेकिन बावजूद इसके वह घर नहीं पहुंच पाए और उन्हें पड़ाेसियाें के घर पर शरण लेनी पड़ी।
दरअसल, उनके घर की सड़क पानी से लबालब भरी थी। एेसे में घर तक वाहन का जाना संभव नहीं था। पवन ने अपनी दुल्हन काे कुछ देर पड़ोसी के घर बिठाया, परंतु 4 घंटे बीत जाने पर भी काेई हल नहीं निकला। सवाल यह था कि पानी से लबालब सड़क पर दुल्हन कैसे चले। इस पर दूल्हे ने अचानक दुल्हन को अपने कंधे पर उठाया और पानी से लबालब सड़क पर तेजी से चलते हुए घर में प्रवेश कर किया। आसपास के लाेग भी इस वाक्ये काे देखकर अपनी हंसी नहीं राेक पाए।