Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 12:21 AM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले ढाई साल में झारखंड ने तेजी से विकास किया है जिसकी प्रशंसा नीति आयोग ने भी की है एवं इस द्रुत ...
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पिछले ढाई साल में झारखंड ने तेजी से विकास किया है जिसकी प्रशंसा नीति आयोग ने भी की है एवं इस द्रुत विकास के परिणाम स्वरूप विकास वृद्धि दर में झारखंड गुजरात के बाद देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में सरकार के 1000 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
दास ने कहा, राज्य में विकास की गति को हमें और तेज करना है। लोगों को तीव्र विकास चाहिए। इसके लिए टीम झारखंड, जिसमें हमारे मंत्र्ािपरिषद के सदस्य और अधिकारी हैं, को और लगन तथा समर्पण के साथ काम करना होगा।