Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 05:32 PM
जम्मू नगर निगम शहर में वॉल पेंटिंग आयोजित करने जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से निगम शहर में यह प्रतियोगिता करवाने जा रहा है।
जम्मू: जम्मू नगर निगम शहर में वॉल पेंटिंग आयोजित करने जा रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से निगम शहर में यह प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। 25 से 30 सितम्बर तक आयोजित होने वाली पेंटिंग में प्रतिभागी स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी जम्मू, प्रकृति और पर्यावरण, सामाजिक सन्देश और जम्मू क कला संस्कृति पर चित्र बना सकते हैं। प्रतियोगिता में बीस हजार, पन्द्रह हजार और दस हजार के ईनाम रखे गए हैं।
जो भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे जम्मू पगर निगम के हैल्थ अफिसर के पास अपना नाम लिखवा सकते हैं।