बिहार केसरी की जयंती समारोह में नहीं आए जोशी, मचा घमासान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 09:07 PM

joshi  bihar  s kisan jubilee celebrations did not attend

: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस की ओर से आयोजित समारोह में पार्टी के महासचिव एवं बिहार मामलों के प्रभारी सी. पी. जोशी के नहीं आने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी खेमा ने उन पर कांग्रेस का लालूकरण करने का आरोप...

पटना : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस की ओर से आयोजित समारोह में पार्टी के महासचिव एवं बिहार मामलों के प्रभारी सी. पी. जोशी के नहीं आने से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी खेमा ने उन पर कांग्रेस का लालूकरण करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह की अगुवाई में आयोजित बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 130वीं जयंती समारोह की अतिथि सूची में नाम होने के बावजूद जोशी नहीं आए। हालांकि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद,केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पार्टी के वयोवृद्ध नेता एल. पी. शाही, प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समारोह में शिरकत की।

वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल(राजद)अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। इस पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह यादव ने कहा कि जोशी अपने मोहरे एवं प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी के जरिए पार्टी का लालूकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, उसके माध्यम से पहले राजद एवं उनके नेता यह कार्यक्रम करते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समारोह में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को मुख्य अतिथि बनाकर जिस तरीके से उनका महिमामंडन किया गया,उससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश कांग्रेस को यादव के हवाले करने की तैयारी हो रही है, जो भविष्य में पार्टी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

सिंह के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखे जा रहे इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जमा हुए कार्यकर्ताओं के‘अखिलेश सिंह जिंदाबाद’और‘लालू यादव जिंदाबाद’ नारे से जहां बापू सभागार गूंजायमान रहा वहीं जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी सिंह एवं लालू यादव की जमकर सराहना की।

मीरा कुमार ने राजद अध्यक्ष को अदम्य साहस का प्रतीक बताया तो शकील अहमद ने कहा, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी का रथ बिहार आकर रुक गया और यह साहस यादव ने ही दिखाया था। समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने बिहार की नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार पर राज्य का विकास अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एकमात्र भरोसेमंद साथी लालू प्रसाद यादव हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!