Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 07:29 PM
मुंबई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) एस जयकुमार ने बताया, ‘‘मंगलवार सुबह एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस के समक्ष युग तुली के आत्मसमर्पण के बाद हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया’’
मुंबईः कमला मिल हादसे में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी हुई है। मोजोस बिस्ट्रो पब के मालिक युग तुली ने मंगलवार को मुंबई पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पिछले 29 दिसंबर को हुई इस घटना में 14 लोग मारे गए थे।
आत्मसमर्पण करने के बाद तुली को गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मध्य) एस जयकुमार ने बताया, ‘‘आज सुबह एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस के समक्ष युग तुली के आत्मसमर्पण के बाद हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तुली की गिरफ्तारी के साथ ही कमला मिल परिसर में स्थित मोजोस बिस्ट्रो और एक अन्य पब के सभी मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुली को मध्य मुंबई के भोइवाड़ा में एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।