इस अभिनेता के कार्यक्रम के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गौमूत्र से धोया मंच

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jan, 2018 10:22 PM

karnataka bjym cleanses stage with cow urine after prakash rajs even

कर्नाटक के सिरसी स्थित राघवेंद्र मठ में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकाश राज ने कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की आलोचना की थी। प्रकाश राज की आलोचना से नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संक्रांति के दिन कार्यक्रम स्थल को गौमुत्र से धोकर साफ किया...

नई दिल्लीः इन दिनों भारतीय जनता पार्टी पर साउथ के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज के शीत युद्ध जारी है। इसी का ताजा उदाहरण कर्नाटक में भी देखने को मिला। एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अभिनेता के जाने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गौमूत्र से मंच को धोया। 

दरअसल, कर्नाटक के सिरसी स्थित राघवेंद्र मठ में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकाश राज ने कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की आलोचना की थी। प्रकाश राज की आलोचना से नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संक्रांति के दिन कार्यक्रम स्थल को गौमुत्र से धोकर साफ किया था। 

युवा मोर्चा के स्थानीय अध्यक्ष विशाल मराटे ने कहा कि इन लोगों ने हमारे धार्मिक स्थल को अपवित्र कर दिया है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले और बीफ खाने को बढ़ावा देने वालों एेेसे लोगोंं के आने से पूरा शहर अशुद्ध हो गया है।

एेसे में प्रकाश राज भी कहां चुप्पी साधने वाले थे। उन्होंने भी पटलवार करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में सवाल किया कि स्वच्छता और पवित्रता की यह सुविधा क्या हर उस जगह मिलेगी जहां वह जाएंगे?

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!