Edited By ,Updated: 27 Mar, 2017 04:34 PM
राजधानी श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पी.ओ.के) के मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस आज सुबह अंतिम भारतीय सैन्य चौकी कमान पोस्ट से रवाना हुई।
श्रीनगर : राजधानी श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पी.ओ.के) के मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस आज सुबह अंतिम भारतीय सैन्य चौकी कमान पोस्ट से रवाना हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बस उरी के सलामाबाद व्यापार सुविधा केंद्र (टी.एफ..सी.) तक पहुंच गयी है।
दोनों ओर से चलने वाली इस बस में कितने यात्री सवार है यह दोपहर तक पता चल पायेगा। अप्रैल 2005 में शुरू हुई कारवां-ए-अमन बस सेवा से अब तक नियंत्रण रेखा के दोनों ओर से हजारों लोग यात्रा कर चुके हैं।