Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Oct, 2017 03:53 PM
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान यासमीन के रूप में हुई है और वह खोनमोह की रहनेवाली थी। वहीं घायल महिला की पहचान सीर...
श्रीनगर: दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत महिला की पहचान यासमीन के रूप में हुई है और वह खोनमोह की रहनेवाली थी।
वहीं घायल महिला की पहचान सीर त्राल निवासी रूबी के रूप में हुई है। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। त्राल जम्मू- कश्मीर का वो इलाका है जहां से अक्सर आतंकी हमले की खबरें आती रहती हैं।