Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 06:25 PM
दिल्ली की आम आदमी पार्टी मुश्किल समय से गुजर रही है। लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। जिसके बाद राजनीति में बड़ा तूफान आ गया है। विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस आप पर कई सवाल उठा...
नेशनल डेस्क: दिल्ली की आम आदमी पार्टी मुश्किल समय से गुजर रही है। लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। जिसके बाद राजनीति में बड़ा तूफान आ गया है। विपक्षी पार्टी भाजपा और कांग्रेस आप पर कई सवाल उठा रही है। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल सोशल मीडिया यूजर्स के भी निशाने पर आ गए हैं।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम है 'आम आदमी पार्टी की कहानी: मारियो वर्जन'। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को गेम मोरियो की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें मारियो की जगह केजरीवाल को दिखया गया है। वायरल वीडियो में योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और कुमार विश्वास जैसे बगावती नेताओं को भी दिखया गया है।
वही समोसों पर 1.5 करोड़ के खर्च का भी जिक्र इस वीडियो में किया गया है। वीडियो के अंत में चुनाव आयोग और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी दिखाया गया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं कई यूजर्स उस शख्स की सराहना कर रहे हैं जिसने इसे बनाया है।