Edited By ,Updated: 12 Apr, 2017 05:19 AM
यात्रा संबंधी जानकारियां देने वाली विश्व की प्रमुख वैबसाइट ट्रिप एडवाइजर ने एयरलाइंस...
नई दिल्ली: यात्रा संबंधी जानकारियां देने वाली विश्व की प्रमुख वैबसाइट ट्रिप एडवाइजर ने एयरलाइंस कंपनियों के लिए ‘ट्रैवलर्स च्वाइस’ पुरस्कारों की घोषणा की है जिसमें एमिरेट्स को दुनिया की और जैट एयरवेज को भारत की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस चुना है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इन पुरस्कारों की घोषणा बीते 12 महीनों में एयरलाइंस समीक्षा की संख्या और दुनियाभर के यात्रियों द्वारा दी गई रेटिंग्स के आधार पर की गई है। इसमें एयरलाइंस की सेवाओं, गुणवत्ता और मूल्य को आधार बनाया गया था। वहीं शीर्ष 3 में क्रमश: सिंगापुर एयरलाइंस और एजुल शामिल हैं। भारत की ओर से जैट एयरवेज देश की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइंस बनी है जबकि इंडिगो एयरलाइंस को एशिया-प्रशांत में सस्ती विमान सेवा देने वाली सर्वश्रेष्ठ कंपनी चुना गया है।