54 minutes ago
3 hours ago
4 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
1 day ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
जानिए क्यों भाजपा के लिए ‘परफेक्ट’ हैं वेंकैया नायडू
Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jul, 2017 11:05 AM
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष ने गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्ष ने गोपाल कृष्ण गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उसके बाद यह सवाल सभी के मन में था कि आखिर भाजपा अपना उम्मीदवार किसे चुनेगी। कयास यह भी लगाए जा रहे थे कि भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश के तहत बड़ा सियासी दांव खेल सकती है। आखिरकार भाजपा ने दक्षिण पर दांव लगी ही लिया और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू के नाम पर मोहर लगा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बाद वैंकेया ही सबसे सीनियर मंत्री हैं। भाजपा के अनुसार नायडू राज्यसभा में कम संख्या होने के बावजूद भी स्थिति को संभालने में प्रभावी साबित होंगे। पढि़ए एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के बारे में कुछ अहम बातें... आंदोलनकारी नेता के तौर पर जाने जाते हैं नायडू एम. वेंकैया नायडू का पूरा नाम मुप्पवरपु वेंकैया नायडू है। उनका जन्म 1 जुलाई, 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में चावटपलेम इलाके में हुआ। वह 4 बार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं और भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पहचान हमेशा एक आंदोलनकारी नेता के तौर पर रही है। वह वर्ष 1972 में ‘जय आंध्र आंदोलन’ के दौरान पहली बार सुर्खियों में आए थे। इस दौरान उन्होंने नेल्लोर आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विजयवाड़ा से आंदोलन का नेतृत्व किया। नायडू पहली बार राज्यसभा के लिए वर्ष 1998 में चुने गए थे इसके बाद से ही वर्ष 2004, 2010 और 2016 में वह राज्यसभा के सांसद बने। इमरजेंसी के दौरान गए थे जेल इसके अलावा भी नायडू कई कमेटियों का हिस्सा रह चुके हैं। वह वर्ष 1975 के दौरान इमरजेंसी में जेल भी गए थे। वर्ष 1977 से 1980 के बीच जनता पार्टी के समय में वे यूथ विंग के प्रेसिडेंट भी रहे। वर्ष 1978 में वे विधायक भी चुने गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री के तौर पर काम किया। कुछ दिनों तक वे आंध्र प्रदेश के छात्र संगठन समिति के संयोजक भी रहे हैं। केंद्रीय कैबिनेट का जल्द हो सकता है विस्तार नायडू वर्ष 1993 से 2000 तक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने। अप्रैल 2005 के बाद वे भाजपा के सीनियर उपाध्यक्ष बनाए गए, वर्ष 2006 के बाद वेंकैया को भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड का सदस्य और केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया। उपराष्ट्रपति पद के लिए नायडू और महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव के अलावा गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के नामों के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन नायडू का नाम इस पद के लिए घोषित किया गया। अब केंद्रीय कैबिनेट का जल्द ही विस्तार भी हो सकता है क्योंकि नायडू के पास दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी है।
अमेरिका ने भारत को लेकर फिर उगला जहर, तुरंत हरकत में आया विदेश...दिया दो टूक जवाब
आ गई BMW की नई इलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स के साथ कंपनी दे रही अनलिमिटेड बैटरी वारंटी
Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण का मतदान कल, 13 राज्यों की 89 सीटों पर डाले जाएंगे वोट
पीएम मोदी का सपा और कांग्रेस पर निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति के लिए दो शहजादे एक साथ आए
झारखंड में दो ऑटो के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के नौ लोग घायल...एक की मौत
कलयुगी बेटे की करतूत, मां ने नहीं दिए पैसे तो कर दिया कत्ल, गहने उतारकर हुआ फरार
'मिलकर समझाएंगे कांग्रेस का घोषणापत्र, ताकि आप गलत बयानबाजी न करें', खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखा...
Odisha Maoists Encounter: ओडिशा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो माओवादियों को किया ढेर
पैरों के नीचे से जमीन खिसकने की वजह से भाजपा धार्मिक भावनाओं को भड़का रही है, उमर अब्दुल्ला का PM...
JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, गांडेय विधानसभा उपचुनाव से कल्पना सोरेन को मिला टिकट
CAD $
25/04/2024 17:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा
वृष राशि के जातक किसी जगह घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बहन या भाई के साथ किसी बात को
मिथुन राशि वालों आज बेवजह की जिद आपको भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता
कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई जानकारी मिल सकती है। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें
सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़
कन्या राशि आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन के मामले में बिलकुल भी
तुला राशि के जातक कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्त
वृश्चिक राशि वालो आज किसी जगह से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय तो होगी लेकिन
धनु राशि वालों आज जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक
मकर राशि वालों आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें
कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात
मीन राशि के जातक करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes