Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Aug, 2017 02:20 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश भाजपा के हो गए हैं।
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश भाजपा के हो गए हैं। वह जल्द ही कमल चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि वह रोज दल बदलते हैं। अपने पापों को छुपाने के लिए वह एनडीए की शरण में चले गए हैं। उनके अनुसार असली जदयू के समर्थक शरद यादव के साथ हैं। राजद की रैली में भी शरद यादव शामिल होंगे।
लालू ने जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह बैठक भाजपा की है। उन्होंने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सृजन महाघोटाला को रफा दफा करने के लिए दोनों अब पीएम मोदी के सामने मिन्नतें करेंगे। लालू ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी बहुत बड़ा लुटेरा है।