Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Feb, 2018 12:25 PM
बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की 2 सीटों पर 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां 10...
नेशनल डेस्कः बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की 2 सीटों पर 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर राजद के राज्य और केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की अलग-अलग बैठक हुई।
राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई जबकि केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजद विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी की अध्यक्षता में हुई। दोनों बैठकें करीब 4 घंटे तक चलीं।