सुशील मोदी के बेटे की शादी में पहुंचे लालू-नीतीश, मैदान में लगे दहेज विरोधी पोस्टर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Dec, 2017 05:40 PM

lalu nitish arrived in the marriage of sushil modi son

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी कोलकाता निवासी नवलजी केदारनाथ जी वर्मा की सुपुत्री यामिनी से हुई। उनकी शादी का समारोह वेटनरी कॉलेज मैदान में चल रहा है। इस समारोह में कई वरिष्ठ नेता...

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी कोलकाता निवासी नवलजी केदारनाथ जी वर्मा की सुपुत्री यामिनी से हुई। उनकी शादी का समारोह वेटनरी कॉलेज मैदान में चल रहा है। इस समारोह में कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वर-वधू को आर्शीवाद दिया। 

यह शादी दहेज प्रथा के खिलाफ उठाया एक कदम माना जा रहा है। इस शादी में ना कोई बैंड-बाजा और ना ही कोई बारात है। शादी के स्थल को फूलों से सजाया गया है। आने वाले मेहमानों को प्रसाद दिया गया। 
PunjabKesari
शादी में लगे दहेज प्रथा के खिलाफ पोस्टर 
सुशील मोदी के बेटे की शादी में दहेज प्रथा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए। इनमें से कई पोस्टरों पर लिखा था रिश्ते दिल से जुड़ते हैं पैसों से नहीं। एक अन्य पोस्टर पर लिखा था बेटियों की तरक्की ने दी है सीख, दहेज लोभियों को नहीं दूंगा भीख। 

लालू भी पहुंचे शादी में 
सुशील मोदी के बेटे की शादी में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए। उन्होंने पहले बयान जारी करते हुए कहा था कि शादी में राजनीति का कोई खेल नहीं होता। इस शादी में कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!