बाढ़ की जवाबदेही चूहों की, नीतीश की थोड़े: लालू यादव

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 03:11 PM

lalu prasad yadav target on nitish kumar

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य के जल संसाधन मंत्री के बयान पर तंज कसा है।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार में बाढ़ के पीछे चूहों की भूमिका होने के राज्य के जल संसाधन मंत्री के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से। लालू ने ट्वीट में मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधते हुए लिखा, ‘‘नीतीश बताए कि बिहार में बाढ़ दो पैर वाले चूहों की वजह से आई या चार पैरों वाले चूहों की वजह से जो तटबंध निर्माण का हजारों करोड़ खा गए।’’

एक अन्य ट्वीट में लालू ने अपने खास अंदाज में कहा, ‘‘बाढ़ की जवाबदेही चूहों की है नीतीश की थोड़े है। नीतीश तो नैतिकता के नशे में मस्त और अंतरात्मा से वार्तालाप में व्यस्त है। जय हो चूहा सरकार की।’’  राजद सुप्रीमों ने कहा कि पहले हजारों लीटर शराब गायब होने पर चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया गया था। अब बाढ़ में हजारों लोगों के मारे जाने पर एक फिर चूहों को जिम्मेदार ठहरा दिया गया है। मानो ये चूहे ना हुए नीतीश के सरकारी बलि के बकरे हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘गजब रे गजब भाई! क्या आप जानते है बिहार में बाढ़ चूहों के कारण आई। यदि नहीं तो, पता करिए, नीतीश बताएंगे चूहे कैसे बिहार में बाढ़ लेकर आए?’’ 

तेजस्वी ने भी साधा निशाना 
यादव के ट्वीट पर उनके पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार के चूहों ने सरकारी शराब पीकर तटबंधों को काट दिया जिससे बिहार में प्रलयकारी बाढ़ आई। नीतीश जी के सुशासनी घोटाले भी चूहों के नाम। तेजस्वी ने अरबों रुपए के सृजन घोटाले को भी पूरे मामले से जोड़ते हुए लिखा, ‘‘आश्चर्यचकित नहीं होना अगर कल को नीतीश सरकार दावा करें कि सरकारी खजानेे का हजारों करोड़ चूहों ने ‘सृजन’ में विसर्जित कर दिया।’

उल्लेखनीय है कि राज्य के जल संसाधन मंत्री ने बाढ़ के मुद्दे पर बातचीत में कहा था कि बिहार में चूहे नदी पर बने तटबंधों को कमजोर कर देते हैं। तटबंध पर रहने वाले ग्रामीण वहीं मचान बनाकर अनाज रख देते हैं और फिर चूहे बिल बना लेते हैं। इससे तटबंध कमजोर हो जाते है और पानी का दबाव नहीं झेल पाते है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!