6 दिन बाद 'चमत्कार': 25 फीट मोटी बर्फ के नीचे लांस नायक हनमानथप्पा ने जीती मौत से जंग

Edited By ,Updated: 09 Feb, 2016 03:20 PM

lance naik hnmanthppa koppd

सियाचिन में 3 फरवरी को हुए भीषण हिमस्खलन में 25 फीट मोटी बर्फ की परत के नीचे दबे रहने और मौत से युद्ध करने के बाद, सोमवार को लांस नायक हनमानथप्पा कोप्पड जिंदा लौट आए।

नई दिल्ली: सियाचिन में 3 फरवरी को हुए भीषण हिमस्खलन में 25 फीट मोटी बर्फ की परत के नीचे दबे रहने और मौत से युद्ध करने के बाद, सोमवार को लांस नायक हनमानथप्पा कोप्पड जिंदा लौट आए। सेना के शीर्ष अधिकारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनके जिंदा मिलने की पुष्टि की है। हालांकि हनमानथप्पा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले खबर आई थी कि हिमस्खलन में फंस कर पैट्रोलिंग कर रहे सभी दस जवान शहीद हो गए हैं।

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, सियाचिन में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में तलाश किए जा रहे 10 जवानों में से लांस नाइक हनमानथप्पा को बर्फ के नीचे जिंदा पाया गया। कमांडर ने कहा कि लांस नायक हनमानथप्पा को आरआर अस्पताल ले जाने के लिए सभी प्रयास किए गए।

अब तक पांच शव बरामद

उत्तरी सैन्य कमांडर ने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं और चार की पहचान हो चुकी है।

कमांडर को चमत्कार होने की उम्मीद
हुड्डा ने कहा कि अभी गंभीर रूप से घायल हनमानथप्पा के साथ एक और चमत्कार होने की उम्मीद है और सभी को यही प्रार्थना करनी चाहिए। लांस नायक हनमानथप्पा कोप्पड कर्नाटक के जिला धारवाड़ के रहने वाले हैं। सेना ने शुक्रवार को शहीद जवानों के नाम जारी किए थे। सभी जवान मद्रास रेजीमेंट के थे। सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह ने रेस्‍क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए अतिरिक्‍त संसाधनों के उपयोग का आदेश दिया था। सेना के अनुसार रेसक्यू ऑपरेशन 20 हजार फीट की ऊंचाई पर चल रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!