Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 06:05 PM
खबरों से पता चला है कि लोजपा के अध्यक्ष और केंन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने ऐलान किया है कि केवल उनका बेटा चिराग पासवान ...
पटना: लोजपा के अध्यक्ष और केंन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने ऐलान किया है कि उनके बाद उनका बेटा चिराग पासवान लोक जनहित पार्टी का अगला अध्यक्ष होगा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ही पार्टी अध्यक्ष के रूप में पार्टी को सफलता की ओर ले जा सकता है। पार्टी के नेतृत्व के लिए चिराग के पास कुशल क्षमता है।
पासवान ने यह बयान नालंदा जिले के राजगीर में पार्टी के दिवसीय सम्मेलन के दौरान कही। चिराग जमुई के लोजपा विधायक और पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहा था पर वहां सफलता हासिल न हो सकी। खबरों की मानें तो, बिहार में लोजपा को परिवार पार्टी के नाम से ज्यादा जाना जाता है।