इस मुस्लिम देश ने नोट पर छापी गणेश जी की फोटो, सुधर गई अर्थवयवस्था !

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Sep, 2017 04:41 PM

lord ganesha photo on the indonesian currency

हिंदु देवता गणेश जी केवल भारत में ही मान्य नहीं बल्कि दुनिया में एक मुस्‍लि‍म देश ऐसा भी है, जहां...

जकार्ता: आस्था और श्रद्धा के कई रूप हैं। हिंदु देवता गणेश जी केवल भारत में ही मान्य नहीं बल्कि दुनिया में एक मुस्‍लि‍म देश ऐसा भी है, जहां की मुद्रा पर गणपति जी की फोटो है। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की. यहां की मुद्रा पर भगवान गणेश की फोटो मौजूद है। इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है।

इंडोनेशिया की करंसी को रूपियाह कहते हैं। वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है।दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं।साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है।

देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं। कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी। वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने बहुत विचार कर20 हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया। लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!