विधानसभा चुनावों से पहले शिवराज ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 3 चेहरे शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 11:59 AM

madhe pardesh  shivraj singh the cabinet

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और राज्यमंत्री के तौर पर तीन नए चेहरे शामिल किए। आज सुबह यहां राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने...

भोपालः मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और राज्यमंत्री के तौर पर तीन नए चेहरे शामिल किए। आज सुबह यहां राजभवन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बालकृष्ण पाटीदार, नारायण सिंह कुशवाह और जालमसिंह पटेल को राज्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।       
PunjabKesari
पाटीदार, प्रदेश के निमाड़ अंचल से हैं जबकि कुशवाह, ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र और पटेल, महाकौशल क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। जालम सिंह पटेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के छोटे भाई हैं तथा नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पाटीदार, निमाड़ अंचल के खरगोन से विधायक हैं तथा कुशवाह विधानसभा में ग्वालियर दक्षिण सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। प्रदेश के मंत्रिमंडल का यह विस्तार संबंधित क्षेत्र के लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 गौरतलब है कि प्रदेश की मुंगावली और कोलारस विधानसभा क्षेत्र में 24 फरवरी को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने आचार संहिता के उल्लंघन की बात करते हुए मंत्रिमंडल के इस विस्तार का विरोध किया था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!