लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पति ने 7 महीने की प्रेंगनेंट बीवी काे चाकुअाें से गाेदा

Edited By ,Updated: 02 Nov, 2016 05:47 PM

madhya pradesh  man killed his pregnant wife

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी को चाकुओं से गोद दिया।  इलाज के दौरान आज सुबह युवती की मौत हो गई।

इंदौरः मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में आपसी विवाद में एक पति ने अपनी सात महीने की गर्भवती पत्नी को चाकुओं से गोद दिया।  इलाज के दौरान आज सुबह युवती की मौत हो गई। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। द्वारकापुरी पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीय निवासी रोशनी (25) पर कल देर रात उसके पति सोनू पाटीदार ने चाकुओं से हमला कर दिया। 

रोशनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रोशनी के भाई मनीष ने बताया कि उसकी बहन ने दो साल पहले सोनू से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से दोनों के बीच अकसर विवाद होता रहता था। युवती का उपचार कर रहे चिकित्सक के मुताबिक वह 7 महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!