Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 03:01 PM
मुंबई से सटे कल्याण इलाके में एक मां द्वारा अपनी बेटी संग की गई क्रूरता सामने अाई है।
मुंबई: मुंबई से सटे कल्याण इलाके में एक मां द्वारा अपनी बेटी संग की गई क्रूरता सामने अाई है। जानकारी के मुताबिक, कल्याण की रहने वाली अनुपमा चुन्नीलाल ने अपने 8 साल की बेटी को सजा के नाम पर फंदे से लटका दिया। दरअसल, महिला बेटी की चोरी की आदत से परेशान हो चुकी थी। अनुपमा का आरोप है कि उनकी बेटी लगभग हर रोज घर से 5-10 रुपए चुरा रही थी। कई बार उसे रंगे-हाथों पकड़ा गया लेकिन वह नहीं मानी। इस बात से नाराज अनुपमा ने पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की और फिर उसके हाथ-पांव बांध उसके गले में फंदा डाल लटका दिया।
पड़ोसियों ने बचाई जान
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने लड़की के चीखने की आवाज सुनी और खिड़की से उसके साथ हुई क्रूरता को अपने मोबाइल में कैद किया। इसके बाद घर में घुस किसी तरह से बच्ची को बचाया। पड़ोसियों ने ही पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने इस वीडियो को पुलिस को सौंप दिया हैं। पड़ोसियों का आरोप है कि उन्हें अनुपम को कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर अनुपमा पर आईपीसी की धारा 323, 337 और 505 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।